भोजपुरी इंडस्ट्री की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। आम्रपाली भोजपुरी की हाई पेड एक्ट्रेसेस की फेहरिस्त में शामिल हैं। आम्रपाली ने अपने करियर में में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हर जगह उनकी फैन फॉलोइंग है। फैंस भी आम्रपाली बारे में अधिक से अधिक जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं।
इस एक्ट्रेस ने लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया शेयर की हैं, जो फैंस का होश उड़ा रही हैं। वायरल तस्वीरों में आम्रपाली प्रेग्नेंट दिख रही हैं। बता दें कि आम्रपाली और निरहुआ के बीच काफी बेहतरीन तालमेल है। वे एक-दूसरे के साथ ही अधिकतर भोजपुरी फिल्में करते हैं। इस कारण से कई लोग निरहुआ को आम्रपाली का पति समझते हैं।
बता दें कि निरहुआ की असली वाइफ का नाम मंशा देवी है। भोजपुरी इंडस्ट्री में आने से पूर्व दिनेश लाल की शादी हो गई थी। इन दोनों के दो बच्चे भी हैं। वे अपनी वाइफ और बच्चों के संग मायानगरी मुंबई में रहते हैं। उनके बच्चों को आम्रपाली भी काफी दुलार करती हैं। आम्रपाली मूल रूप से यूपी के गोरखपुर की रहने वाली हैं। आम्रपाली की फिलहाल शादी नहीं हुई है।
बता दें कि आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उन्होंने निरहुआ के साथ मिलकर कई हिट फिल्में दी है। आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी को दर्शकों को भरपूर प्यार मिला है।
हालांकि दोनों की फिल्में ज्यादातर सुपरहिट होती है। भोजपुरी फिल्म कलाकारों की बात करें तो पवन सिंह, दिनेश लाल यादव और खेसारी लाल यादव के अलावा आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह और काजल राघवानी का नाम प्रमुख तौर पर आता है।