इनटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स शो में गोविंदा समेत रश्मि देसाई और जैकलिन फर्नांडिस तक ने शिरकत की थी। इस शो में दोनों एक्ट्रेस ने स्टेज परफॉर्मेंस भी दी, जो काफी धमाकेदार रही है। दोनों हीरोइनों ने अवॉर्ड शो में सारी लाइमलाइट ही चुरा ली।
वहीं, गोविंदा भी किसी से कम नहीं रहे। अवॉर्ड शो में गोविंदा ने साउथ क्वीन हर्षिका पूनाचा के साथ स्टेज परफॉर्मेंस दी थी। उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस शुभि शर्मा भी स्टेप से स्टेप मिलाते हुए दिखीं। उन्होंने ब्लैक आउटफिट में कहर ही बरपा दिया था।
रश्मि देसाई और जैकलिन फर्नांडिस ने अवॉर्ड नाइट में एक के बाद एक चार्ट बस्टर गानों में लाजवाब डांस मूव्स दिखाए थे। जैकलिन को यलो कलर के स्टाइलिश घाघरे में देखा गया साथ ही रश्मि को ब्लैक आउटफिट में देखा गया।
इसके साथ ही जैकलिन के हाथों से पवन सिंह को बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड मिला तो वो खुशी से झूम उठे और उनके लिए ‘लॉलीपॉप’ गाने के कुछ बोल गुनगुनाए। इस वक्त ये नजारा देखने लायक था।
अब अगर बात करें कि किस स्टार को कौन सा अवॉर्ड मिला तो साउथ क्वीन हर्षिका पूनाचा को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ के लिए मिला। पवन सिंह को ‘हमार स्वाभिमान’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। स्मृति सिन्हा को बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स मिला है।
इसके साथ ही रानी चटर्जी को सोशल मीडिया क्वीन अवॉर्ड दिया गया। अयाज खान को बेस्ट पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है। संजय पांडे, बेस्ट सपोर्टिंग रोल ‘ससुरा बड़ा सतावेला’ के लिए दिया गया है।
किसको किस केटेगरी में मिला अवार्ड?
1. बेस्ट फिल्म 2022 हमार स्वाभिमान (राम शर्मा)
2. बेस्ट फिल्म 2021 विवाह 2 (निशांत उज्ज्वल)
3. बेस्ट एक्टर पवन सिंह (हमार स्वाभिमान)
4. बेस्ट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (लव विवाह डॉट कॉम)
5. बेस्ट एक्टर क्रिटिक दिनेश लाल यादव निरहुआ (गबरू)
6. बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक स्मृति सिन्हा (घरवाली बाहरवाली 2)
7. बेस्ट डायरेक्टर रजनीश मिश्रा (डोली सजा के रखना)
8. बेस्ट सिनेमेटोग्राफी देवेन्द्र तिवारी (मेरा भारत महान)
9. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर संजय पांडेय (ससुरा बड़ा सतावेला)
10. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अंजना सिंह (मेरा भारत महान)
11. बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्रा (डोली सजा के रखना)
12. बेस्ट खलनायक अवधेश मिश्रा (जीना तेरी गली में 2)
13. बेस्ट कोमेडियन संजय वर्मा (धर्मा)
14. बेस्ट कोरियोग्राफर प्रसून यादव (डोली सजा के रखना)
15. बेस्ट एडिटर जितेंद्र सिंह जीतू (चलते चलते)
16. बेस्ट स्टोरी मनोज कुशवाहा (हमार स्वाभिमान)
17. बेस्ट डायलॉग राकेश त्रिपाठी (लव विवाह डॉट कॉम)
18. बेस्ट स्क्रीन प्ले संतोष मिश्रा (ससुरा बड़ा सतावेला)
19. बेस्ट सिंगर मेल पवन सिंह
20. बेस्ट सिंगर फ़ीमेल प्रियंका सिंह
21. बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस मेघा श्री (राउडी इंस्पेक्टर )
22. बेस्ट एक्शन दिलीप यादव (मुझे कुछ कहना है)
23. बेस्ट पीआरओ रंजन सिन्हा
24. बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर अनंजय रघुराज (लव विवाह कॉम)
25. ग्लोबल आइकान अवॉर्ड मनोज तिवारी