लॉलीपॉप लागेलु’ से रातों-रात सुपरस्टार बने पवन सिंह की जिंदगी हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है। पवन सिंह भोजपुरी के पावर एक्टर और सिंगर माने जाते हैं। तमाम भोजपुरिया फैंस उनके बारे में हर छोटी बड़ी बात जानना चाहते हैं। तो चलिए इस कड़ी में आज हम आपको दिखाते हैं पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह की तस्वीरें।पवन सिंह ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी नीलम से हुई थी। नीलम ने शादी के छह महीने बाद ही 8 मार्च 2015 को मंबई में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उनका कई एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ा था। सबसे ज्यादा चर्चा अक्षरा सिंह के साथ अफेयर को लेकर हुई।
हालांकि इन सभी खबरों को दरकिनार करते हुए पवन सिंह ने दोबारा परिवार की पसंद से शादी कर ली। उनकी दूसरी पत्नी का नाम ज्योति है। इतने बड़े सुपरस्टार की पत्नी होने के बाद भी ज्योति लाइमलाइट में नहीं रहती हैं।6 मार्च 2018 को उत्तरप्रदेश के बलिया में दोनों की शादी हुई थी। इस शादी में दोनों के परिवार और उनके दोस्त भी शामिल हुए थे। ज्योति ने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। शादी से पहले दोनों की फैमिली एक दूसरे को काफी समय से जानती थी।
बता दें कि पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा है। लोग उनकी फिल्मों और उनके गानों को काफी पसंद करते हैं। पवन सिंह को तू लगावेलु जब लिपिस्टिक हिलेला आरा डिस्टिक, सानिया मिर्जा कट नथुनिया जान मारेला, लॉलीपॉप लागेलू जैसे गानों ने फेमस कर दिया था।पवन सिंह की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने त्रिदेव, पवन पुरबइया, एक दूजे के लिए, संग्राम, जिद्दी, सरकार राज, ले के आजा बैंड बाजा ए पवन राजा, वीर बलवान, जान लेबू का, गदर, सत्या, तेरे जइसा यार कहां, चैलेंज समेत कई हिट फिल्में की हैं।