टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सुर्यकुमार यादव के चारों तरफ शॉट खेलने की काबिलियत के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल 2023 से पूर्व 32 वर्षीय सूर्या हाल ही में मुंबई में गली क्रिकेट खेलते हुए नजर आए थे। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बीच वह बच्चों के संग क्रिकेट खेलकर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शेयर किया गया वीडियो में वह सुपला शॉट खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
मुंबई इंडियंस वन फैमिली के नाम से ट्विटर पेज ने इस वीडियो को शेयर किया है। सूर्या ने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में वीडियो शेयर किया था। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि सूर्या भाऊ को मुंबई में गली क्रिकेट खेलते नजर आए। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने लिखा कि भाईयों की डिमांड SUPLA शॉट।
बता दें कि सूर्या अगले महीने मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल 2023 में खेलते दिखेंगे। मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विरुद्ध होगा। मुंबई और आरसीबी के बीच दो अप्रैल को मैच होगा। हाल ही में सूर्या टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद तिरुपति गए थे। उन्होंने फैमिली के साथ तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर का दर्शन किया और आशीर्वाद लिया।
Surya Bhau spotted playing gully cricket in Mumbai. @surya_14kumar #suryakumaryadav #sky #surya #MIOneFamily #mumbai #IPL #IPL2023 #IPLShoot #MumbaiIndians pic.twitter.com/m2yGQTBNDd
— Mumbai Indians One family (@MIonefamily) March 5, 2023
मुंबई इंडियंस ने सूर्या के इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किया है। कैप्शन में लिखा कि‘द आइकोनिक सुपला शॉट। सूर्य दादा।’ सूर्य अब ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 17 मार्च से शुरू होने वाले वनडे शृंखला पर फोकस करेंगे। फिर आईपीएल में जलवा बिखेरते नजर आएंगे